Opinion: कांवड़ यात्रा से यूपी में 1500 करोड़ के व्यापार का अनुमान, जानिए कैसे बदल रही राज्य की आर्थिकी
कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश में धार्मिक आस्था के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है. होटल, ढाबे, परिवहन, पूजा सामग्री और स्थानीय व्यापार से रोजगार व कारोबार बढ़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Photo of Kanwariyas
Opinion: योगी सरकार के धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से देखें तो कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश के आर्थिक लक्ष्यों का रोडमैप भी दिखाई देगा. भगवा वस्त्रों में लिपटे लाखों कंधे, कंधों पर सजी बांस की कांवड़ें, ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच आगे बढ़ता जन सैलाब....यह राज्य की आर्थिक प्रगति के संकेतक हैं। वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, और छोटे-छोटे वे धार्मिक स्थल जो आज धार्मिक पर्यटन के जरिये उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संबल दे रहे हैं. कांवड़ यात्रा उसी की एक कड़ी है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा को वैश्विक रूप देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए हैं तो इसके पीछे उनकी उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य तक ले जाने की सोच है. कांवड़ यात्रा के सहारे खड़ा किया जा रहा आर्थिक कारोबार भी इसी का एक हिस्सा है.
