कौन बनेगा अयोध्या राम मंदिर का पहला CEO? रेस में Ex- IPS से लेकर पूर्व DM तक शामिल, देखें नाम
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक संचालन के लिए पहले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है. देशभर से मिले 5,300 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir CEO News (Photo:AI)
Ayodhya Ram Mandir CEO News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक संचालन के लिए पहले चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है. देशभर से मिले 5,300 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन उम्मीदवारों के इंटरव्यू की चार दिवसीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पहले दिन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर चर्चित रहे पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय और अयोध्या के पूर्व जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा का इंटरव्यू पूरा हो गया. अब इन 18 उम्मीदवारों में से तीन नाम चुने जाएंगे.
