लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की ममता ने अपने 25 साल के बेटे प्रदीप सिंह के मर्डर की गजब प्लानिंग की! किसी मां का ऐसा चेहरा नहीं देखा होगा

कानपुर देहात में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई. बीमा की रकम और अवैध रिश्ते की लालच में मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता ममता, प्रेमी और उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर बगांव से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. यहां ममता सिंह नाम की महिला ने पैसों के लालच और अवैध रिश्ते की चाह में अपने ही बेटे प्रदीप सिंह (25) की बेरहमी से हत्या करवा दी. प्रदीप के पिता की मौत के बाद ममता के प्रेमी मयंक कटियार का घर पर आना-जाना बढ़ गया था. जब बेटा इस रिश्ते का विरोध करने लगा तो मां ने उसे ही मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली.