आयुष्मान कार्ड नहीं है फिर भी इस स्कीम की मदद से यूपी में 5 लाख तक कैशलेस हो सकता है इलाज, जानिए डिटेल
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक राज्य-स्तरीय स्वास्थ्य बीमा योजना है. इस योजना के तहत उन लोगों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है.
ADVERTISEMENT

cachless treatment scheme in up: सांकेतिक तस्वीर
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक राज्य-स्तरीय स्वास्थ्य बीमा योजना है. इस योजना के तहत उन लोगों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है. यह योजना सरकारी के साथ-साथ लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा देती है जिससे गरीब और कमजोर वर्ग का कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमारी में भी इलाज से वंचित न रह जाए. इस योजना का फायदा उठाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ayushmanup.in/ पर आवेदन किया जा सकता है.