29 अक्टूबर तक खुला रहेगा पोर्टल, यूपी में भारी सब्सिडी पर खेती के मॉर्डन इक्विपमेंट खरीदने की पूरी स्कीम जानिए
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है. किसान 15 से 29 अक्टूबर 2025 तक agridarshan.up.gov.in या नजदीकी CSC सेंटर से आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

अगर आप उत्तर प्रदेश में आधुनिक इक्विपमेंट्स यानी कृषि यंत्रों की मदद से खेती करना चाहते हैं और आपके रास्ते में पैसा रोड़ा बन रहा है तो इसका उपाय है. असल में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए खेती को आसान व आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी योजना शुरू चला रही है. प्रदेश का कृषि विभाग कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी दे रहा है. इस स्कीम का मकसद है किसानों की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना.