रेलवे में 3058 पदों पर निकली बंपर भर्ती, प्रयागराज जोन के लिए हैं खास पद, 27 नवंबर तक करें अप्लाई
भारतीय रेलवे ने NTPC के तहत 3,058 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. चयन तीन चरणों में होगा, सीबीटी-1, सीबीटी-2 और टाइपिंग टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन. 12वीं पास उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) प्रयागराज ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के तहत कुल 3,058 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे में नियुक्ति मिलेगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर किया जा सकता है.