लेटेस्ट न्यूज़

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली ढेरों भर्तियां, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 103 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 17 नवंबर 2025 तक चलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

SBI Recruitment 2025: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. एसबीआई ने हाल ही में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 103 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 17 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.