कानपुर में जानलेवा हमले के आरोपी वकील को पकड़ने कचहरी पहुंची पुलिस पर हमला, देखिए कैसे उनपर टूट पड़े एडवोकेट
कानपुर कचहरी में वकीलों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को छुड़ाने की कोशिश की. पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हिरासत में लेकर वहां से निकाला.
ADVERTISEMENT

कानपूर शहर की कचहरी में बुधवार को कानून-व्यवस्था की एक बड़ी घटना सामने आई. यहां एक गंभीर अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान वकीलों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस जैसे ही आरोपी प्रिंस राज को गाड़ी में बैठाकर हिरासत में ले जा रही थी, वकीलों ने उसे रोक लिया और पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की, थप्पड़ और गाली-गलौज की. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.