रिश्ते में चीटिंग वाली बात कहकर ये किसके साथ फ्लर्ट करने लगे पवन सिंह, ज्योति सिंह पर था निशाना?
Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें वे एक महिला एंकर के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. एंकर द्वारा लड़कों पर तंज कसने पर पवन सिंह ने 'बेवफा लड़कियों' का उदाहरण देते हुए 'बाबू मैं मंदिर जा रही हूं' वाला बयान दिया जिसे फैंस उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh Viral Video
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह अपनी गायकी और अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक कार्यक्रम का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह एक महिला एंकर के साथ हंसी-मजाक और फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. लेकिन बातों-बातों में उन्होंने रिश्तों में धोखेबाजी पर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लोग उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.