सिद्धार्थनगर में परफॉर्मेंस के समय पवन सिंह ने भीड़ में देखा कुछ ऐसा कि सुरक्षा की परवाह किए बिना कर गए ये काम
Pawan Singh: सिद्धार्थनगर महोत्सव के समापन पर भोजपुरी पवन सिंह ने अपनी गायकी और धमाकेदार डांस से समां बांध दिया. 5 दिवसीय इस उत्सव का अंत एक शानदार बॉलीवुड नाइट के साथ हुआ जहां पवन सिंह ने भक्ति भजनों से लेकर अपने सुपरहिट फिल्मी गानों पर प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh: सिद्धार्थनगर महोत्सव के समापन पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी और डांस से ऐसी महफिल लूटी कि पूरा पंडाल झूमने पर मजबूर हो गया. 5 दिवसीय इस उत्सव का अंत एक शानदार बॉलीवुड नाइट के साथ हुआ. इस दौरान पवन सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली. इस कार्यक्रम में पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए उनके लाखों फैंस की भीड़ मौजूद थी. जैसे ही पवन सिंह स्टेज पर गए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया.