लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में भाई-बहन ने की हैवानियत की हदें पार! 5 सेकंड में बुजुर्ग पर किए 15 वार, फिर ये हुआ

बागपत के हिलवाड़ी गांव में मकान विवाद को लेकर भाई-बहन ने महज 5 सेकंड में 15 बार लाठी भांजकर अपने ही परिवार के बुजुर्ग और बहू को घायल किया. यह हिंसक घटना CCTV में कैद हो गई, जिसने गांव में सनसनी मचा दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिलवाड़ी गांव में भाई-बहन की हिंसक गुंडई ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है.मकान के विवाद में भड़के दोनों भाई बहन ने महज पांच सेकंड में 15 बार लाठी भांजकर अपने ही परिवार के बुजुर्ग और बहू को बुरी तरह घायल कर दिया. यह हिंसक दृश्य CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई दहशत में है. घटना ने न केवल गांव में सनसनी फैला दी है बल्कि इंसानियत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या है पूरा मामला आगे खबर में जानिए.