लेटेस्ट न्यूज़

UPSC स्टूडेंट रामकेश मर्डर: साजिश रचने वाली मुरादाबाद की अमृता को 2024 में ही छोड़ चुका था उसका परिवार, क्या किया था ऐसा?

UPSC छात्र रामकेश मीणा हत्याकांड में अमृता चौहान ने रची हत्या की साजिश. प्राइवेट वीडियो विवाद, मुरादाबाद कनेक्शन, और 2024 में अमृता से परिवार का संबंध विच्छेद करने का चौंकाने वाला खुलासा.

ADVERTISEMENT

Ramkesh Meena Murder, Amrita Chauhan
Ramkesh Meena Murder, Amrita Chauhan
social share
Google CTA

दिल्ली के तिमारपुर में यूपीएससी स्टूडेंट रामकेश मीणा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद इस केस का मुरादाबाद कनेक्शन सामने आया है. इस हत्याकांड के तीनों आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप कुमार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि हत्या की साजिश मुख्य आरोपी अमृता चौहान ने रची थी. अमृता ने कबूल किया कि रामकेश के पास उसके कुछ प्राइवेट वीडियो थे जिन्हें हटाने से उसने मना कर दिया था. इसके बाद अमृता ने सुमित और संदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में घटना को आग लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश की. ये भी पता चला है कि अमृता के परिजन उससे पहले ही छोड़ चुके हैं.