यूपी की कन्या सुमंगला योजना में आपको क्या क्या मिलेगा, सब कुछ जान लीजिए
Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को जन्म से उच्च शिक्षा तक 6 श्रेणियों में आर्थिक सहायता मिलेगी. जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

UP Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana
Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की एक महत्वाकांक्षी पहल है. इस योजना के तहत बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना 6 अलग-अलग श्रेणियों में लागू की गई है, जिसमें कुल मिलाकर 25000 रुपये तक की धनराशि सीधे लाभार्थियों को मिलती है. इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, बाल विवाह को रोकना और बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है.