UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का 'हाई अलर्ट', इन जिलों में आज होगी भयंकर बारिश, अगले 2 दिन ऐसा रहेगा हाल
UP Weather Update: यूपी में 22 जुलाई को मौसम विभाग का अलर्ट- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की आशंका. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात का व्यापक अलर्ट. अगले 2 दिनों तक भी बारिश की संभावना.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किए हैं. वहीं, आज यानी 22 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.