UP Weather Update: यूपी में 22 जुलाई को मॉनसून का 'टर्बो चार्ज' मोड... इन जिलों में होगी भयानक बारिश, 45+ जनपद में वज्रपात का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 22 जुलाई को मॉनसून का 'टर्बो चार्ज' मोड! सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिमी जिलों में मूसलाधार बारिश और पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात का 'हाई वोल्टेज' अलर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना गियर बदल दिया है और अब यह 'टर्बो चार्ज' मोड में आ गया है. 22 जुलाई 2025 के लिए मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इतना ही नहीं पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के लगभग हर कोने में गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें, बेवजह घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें.