लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा की इस विशाल यूनिवर्सिटी में बीटेक एडमिशन पर मिल सकती है 50 परसेंट स्कालरशिप, फुल डिटेल जानिए

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, ने 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू किए हैं. B.Tech (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) में 80% से अधिक अंक वाले छात्रों को 50% स्कॉलरशिप मिलेगी. प्रवेश नेशनल एग्जाम या डायरेक्ट मोड से होता है. कई स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स उपलब्ध हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) ने सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कोर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. आपको बता दें कि यह उत्तर प्रदेश सरकार का एक राज्य विश्वविद्यालय है और यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंटीग्रेटेड एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम्स या डायरेक्ट मोड के माध्यम से लिए जा रहे हैं.