लेटेस्ट न्यूज़

खुफिया विभाग यानी IB में निकली 3,717 पदों पर भर्तियां, 44,900 रुपये से है वेतन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर 3,717 रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू कर दी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 18-27 वर्ष की आयु होनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अगर आप भारत सरकार के खुफिया विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल 3,717 रिक्त पदों की घोषणा की गई है जो हाल के सालों में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.