राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना, सीएम योगी बोले- यही भारत की आस्था
UP News: अयोध्या में नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में ‘श्रीराम यंत्र’ की प्रतिष्ठा की, सीएम योगी ने इसे ‘राष्ट्र मंदिर’ बताते हुए विपक्ष पर साधा निशाना.
ADVERTISEMENT

CM Yogi
UP News: भारतीय नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या धाम एक बार फिर भक्ति के चरम पर रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 'श्रीराम यंत्र' की प्रतिष्ठापना की. इस गरिमामयी कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल राम मंदिर को 'राष्ट्र मंदिर' का प्रतीक बताया, बल्कि बदलती युवा पीढ़ी और विपक्षी राजनीति पर भी कड़ा प्रहार किया.