लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने के प्रस्ताव पर बवाल, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

अमेठी के सेना भर्ती कार्यालय को अयोध्या शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा में मुद्दा उठाकर केंद्र से फैसले को निरस्त करने की मांग की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अमेठी: सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) को अयोध्या स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। किशोरी लाल शर्मा ने इस गंभीर जनहित मुद्दे को लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।