लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में कारगिल के पूर्व सैनिक से दारोगा ने मांगी इतनी रिश्वत की आंकड़ा कर देगा हैरान!

ADVERTISEMENT

आगरा में कारगिल शहीद के साथी पूर्व सैनिक से दरोगा ने मांगी 20 लाख की रिश्वत. डीसीपी के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद सब-इंस्पेक्टर मानवेंद्र गंगवार निलंबित.

social share
google news

आगरा के थाना इरादत नगर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मानवेंद्र गंगवार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है. शिकायतकर्ता कोई और नहीं, बल्कि देश की रक्षा में कारगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक नगेंद्र सिंह हैं. आरोप है कि दरोगा ने मुकदमे से नाम हटाने के बदले प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये के हिसाब से कुल 20 लाख रुपये की मांग की. मामला तूल पकड़ते ही पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने दरोगा मानवेंद्र गंगवार को निलंबित कर दिया है.