लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli UP TET Exam 2026: रायबरेली में यूपी-टीईटी की तैयारियां पूरी, 19 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

UP TET 2026 Raebareli: रायबरेली में 2 से 4 जुलाई तक होने वाली यूपी-टीईटी परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. 19 परीक्षा केंद्रों पर 42,720 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में यूपी-टीईटी की तैयारियां पूरी, 19 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
रायबरेली में यूपी-टीईटी की तैयारियां पूरी, 19 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
social share
google news

UP TET 2026 Raebareli: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जनपद में आगामी दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.