लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस डिवाइडर पार कर अर्टिगा कार से भिड़ी, 2 मासूम बच्चियों समेत इतने लोगों की चली गई जान!

Unnao Road Accident: उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करने के बाद अर्टिगा कार से भीषण टक्कर हो गई. हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Unnao Road Accident: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित स्लीपर बस और अर्टिगा कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो मासूम बच्चियों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.