लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी ने सपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा- BJP की डबल इंजन सरकार ने UP को पुण्य भूमि बनाया

ADVERTISEMENT

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सपा-कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त कर डबल इंजन सरकार के विकास पर बात की है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश अब सुरक्षा और सुशासन का मॉडल बन रहा है.

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश को मुक्त कराकर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक पुण्य भूमि बनाया है. पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयां देखी गई हैं. सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह भी बताया कि प्रदेश की पहचान अब पूरे देश और दुनिया में गर्व का विषय बन गई है.