संचारी रोगों और 'हीट वेव' के खिलाफ बलिया ने कसी कमर: घर-घर दस्तक देंगी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
बलिया: बलिया में 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा, डेंगू-मलेरिया व हीट वेव से बचाव के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
ADVERTISEMENT

बलिया: यूपी के बलिया में संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाएगा। इसको लेकर गुरुवार को विकास भवन में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्देशित किया कि समस्त संबंधित अधिकारी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए दिशा -निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करना सुनिश्चित करें एवं संचारी अभियान की समय से कार्य योजना जमा करते हुए उसके अनुसार समस्त गतिविधियां संपादित करना सुनिश्चित करें। संचारी अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।