लेटेस्ट न्यूज़

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के शिक्षकों ने पत्राचार द्वारा TET अनिवार्यता के विरोध में लिखी पाती

बलिया में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध तेज, “शिक्षक की पाती” अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड; सरकार से हस्तक्षेप की मांग.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बलिया: Tet अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. ताजा मामला अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 मार्च से 22 मार्च तक प्रस्तावित शिक्षक की पाती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजकर जनपद में चल रहे कार्यक्रम में अपना योगदान किया।