पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बाद सर्वे में कितना टाइम लगेगा? पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री राजभर ने किया बड़ा दावा
UP Panchayat Chunav Update: यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूपी Tak से खास बातचीत में बताया कि चुनाव समय पर होंगे.OBC आरक्षण और पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन पर सरकार 25 मार्च को हाईकोर्ट में जवाब देगी.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंचायत चुनाव कब होंगे? क्या आरक्षण की नई व्यवस्था लागू होगी या पुराने ढर्रे पर ही चुनाव होंगे? इन तमाम सवालों को लेकर यूपी Tak ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से खास बातचीत की. हमारे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री राजभर ने कई बड़े दावे किए. राजभर ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे. वहीं, पंचायत चुनाव के शेड्यूल को लेकर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद ओपी राजभर ने कहा कि आगामी 25 मार्च को सरकार अदालत में अपना जवाब दाखिल कर देगी.