उत्तर प्रदेश: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से बना पासपोर्ट
अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब तक करीब 3.9 लाख रुपये की ठगी का खुलासा.
ADVERTISEMENT

अमेठी: अमेठी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत की गई है.