उत्तर प्रदेश: डलमऊ-फतेहपुर गंगा पुल में खतरनाक दरार, बढ़ा हादसे का खतरा
रायबरेली के डलमऊ गंगा पुल में दरार से दहशत, भारी वाहनों के दबाव के बीच लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की.
ADVERTISEMENT

रायबरेली: डलमऊ से फतेहपुर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गंगा पुल में दरार दिखाई देने से क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। पुल के निचले हिस्से में पड़ी गहरी दरार ने इसकी मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.