शर्मा जी की चाय से टुंडे कबाब तक... लखनऊ के मशहूर ठिकानों पर LPG सिलेंडर की हाहाकार, दुकानदारों ने बताई जमीनी हकीकत
लखनऊ में LPG संकट: शर्मा जी की चाय, टुंडे कबाब और बाजपेई कचौरी भंडार पर गैस की किल्लत का असर. अब कोयले की भट्ठी और चूल्हे के भरोसे बिक रहा है लखनऊ का जायका.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में गहराते LPG गैस सिलेंडर के संकट का असर अब शहर की ऐतिहासिक और सबसे मशहूर खान-पान की दुकानों पर भी साफ दिखने लगा है. यूपी Tak की पड़ताल में सामने आया है कि किस तरह रसोई गैस की किल्लत ने राजधानी के स्वाद और कारोबार की रफ्तार को धीमा कर दिया है. LPG की हाहाकार के बीच दुकानदार मजबूरी में पारंपरिक कोयले और भट्ठी की ओर रुख कर रहे हैं.