जिस राहुल कौशिक को फर्जी IAS बताकर मेरठ पुलिस ने किया था अरेस्ट, वो तो निकले असली वाले! गेम ही पलट गया
UP News: मेरठ पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी के आरोप में राहुल कौशिक को गिरफ्तार किया था. मीडिया के सामने उन्हें दिखाया भी गया था. मीडिया से बात भी की गई थी. अब मामला पलट गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ पुलिस के साथ बड़ा खेला हो गया है. दरअसल पिछले दिनों मेरठ की नौचंदी थाना क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया था कि उसने फर्जी IAS अधिकारी को पकड़ा है. दावा किया कि आरोपी खुद को IAS बताता है और लोगों को कॉल करके, धमकाता है. आरोप ये भी था कि वह खुद को IAS बताकर अधिकारियों को भी झांसे में ले लेता है. मेरठ पुलिस ने बाकायदा मीडिया को बुलाकर फर्जी IAS की गिरफ्तारी का खुलासा किया था. मगर अब मेरठ पुलिस फंस गई है.