यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में बनेंगी 5 नई लैब, क्राइम पर ऐसे होगा कंट्रोल
योगी सरकार यूपी में फॉरेंसिक जांच को हाईटेक बनाने के लिए UPSIFS में 5 नई अत्याधुनिक लैब्स स्थापित करेगी, जिससे अपराध जांच तेज और मजबूत होगी.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण और फॉरेंसिक जांच को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS) में जल्द ही पांच नई अत्याधुनिक लैब्स स्थापित की जाएंगी. इन लैब्स के आने से न केवल पुलिस की जांच क्षमता बढ़ेगी, बल्कि संस्थान में पढ़ रहे छात्र भी भविष्य के 'क्राइम हंटर' के रूप में तैयार हो सकेंगे.