लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम में ही बिजली हो गई गुल फिर चीफ इंजीनियर से लेकर इन 5 अफसरों पर हो गया ऐक्शन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मुरादाबाद कार्यक्रम में 10 मिनट बिजली गुल होने पर चीफ इंजीनियर समेत 5 अधिकारी निलंबित. जानें इस घटना और मंत्री के हालिया 'जय श्री राम' वीडियो और बिहार पर दिए बयान से जुड़ी पूरी फजीहत.

ADVERTISEMENT

एके शर्मा, ऊर्जा मंत्री, बिजली गुल, मुरादाबाद, बिजली विभाग, सस्पेंड, चीफ इंजीनियर, अरविंद सिंघल, सुनील अग्रवाल, प्रिंस गौतम, राणा प्रताप, ललित कुमार, ईशा दुहन, पीवीवीएनएल, बिजली कटौती, जय श्री राम वीडियो, बिहार बिजली, विवाद, Uptak.in
UP News
social share
Google CTA

Ak Sharma news: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की बिजली के मुद्दे पर फजीहत कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले दिनों बिहार में एनडीए की नीतीश सरकार की मुफ्त बिजली योजना पर कसा गया तंज वायरल हुआ तो सफाई देनी पड़ी. अब मुरादाबाद में कुछ ऐसा हुआ कि उनके पूरे बिजली विभाग की जगहंसाई हो रही है. असल में मुरादाबाद के एक कार्यक्रम में बिजली मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी के दौरान ही 10 मिनट के लिए बिजली चली गई. इसका खामियाजा चीफ इंजीनियर समेत 5 अफसरों को भुगतना पड़ा और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.