लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री एके शर्मा से जब बिजली कटौती की हुई शिकायत तो लगाने लगे जय श्री राम का नारा! वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी जानिए

UP Power Minister AK Sharma Viral Video: यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का जौनपुर में बिजली शिकायत पर अजीब रिएक्शन वायरल. व्यापारियों की 3 घंटे बिजली की शिकायत पर लगाए 'जय श्री राम' के नारे, बिना जवाब दिए हुए निकल गए.

ADVERTISEMENT

UP Power Minister AK Sharma Viral Video
UP Power Minister AK Sharma Viral Video
social share
google news

UP Power Minister AK Sharma Viral Video: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. दरअसल, हुआ यूं कि मंत्री एके शर्मा बुधवार को जौनपुर से सुल्तानपुर जा रहे थे. इस दौरान सूरापुर कस्बे में व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रोककर बिजली संबंधित शिकायत उनसे कीं. व्यापारियों ने बताया कि उनके इलाके में महज 3 घंटे ही बिजली आ रही है. शिकायत सुनने के बाद मंत्री एके शर्मा ने जो रिएक्शन दिया, उसी का वीडियो अब वायरल हो गया है.