सपा से निकाले गए राकेश सिंह, अभय सिंह, मनोज पांडे पर यूपी विधानसभा ने लिया ये फैसला, क्या इनकी विधायकी जाएगी?
UP Political News: यूपी में सपा के तीन बागी विधायक 'असंबद्ध' घोषित. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, मनोज पांडेय पर गिरी गाज. जानें दल-बदल कानून और विधायकी जाने के नियम.
ADVERTISEMENT

MLA Manoj Pandey, Abhay Singh, Rakesh Singh
UP Political News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर समाने आई है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के तीन प्रमुख विधायक, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय अब विधानसभा में 'असंबद्ध' (unattached/unaffiliated) घोषित कर दिए गए हैं. तीनों के खिलाफ ये कार्रवाई इसलिए हुई है, क्योंकि पिछले साल राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की थी. इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत सुनिश्चित हुई. सपा ने हाल ही में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था. इस घोषणा के बाद ये तीनों विधायक अब सदन में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं माने जाएंगे.