लेटेस्ट न्यूज़

सपा ने जिन तीन विधायकों राकेश सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय को पार्टी से निकाला था, उनपर हुआ अब ये फैसला

UP Political News: यूपी विधानसभा में सपा के तीन विधायक असंबद्ध घोषित. राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, मनोज पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग.

ADVERTISEMENT

UP Political News
UP Political News
social share
Google CTA

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के तीन प्रमुख विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय को विधानसभा में असंबद्ध (unattached/unaffiliated) घोषित कर दिया गया है. यह कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि इन सभी विधायकों ने पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब ये तीनों विधायक सदन में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं माने जाएंगे. ध्यान रहे, अभी कुछ दिन पहले ही सपा ने अपने इन तीनों विधायकों को पार्टी से निकाल दिया था.