लेटेस्ट न्यूज़

UP परिवहन निगम में 3200 पदों पर महिलाओं को मिलेगी कंडक्टर की जॉब, इस भर्ती के लिए इन 21 जिलों में लगेगा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 3200 महिला कंडक्टर पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है.12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट धारक महिलाएं 25 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Roadways Job Fair: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) में महिलाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिल रहा है. बता दें कि 1800 महिला कंडक्टर पदों पर भर्ती के पहले चरण की सफलता के बाद अब विभाग ने दूसरे चरण में 3200 पदों पर भर्तियों की घोषणा कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. सरकारी बसों में नौकरी की इच्छा रखने वाली योग्य महिलाएं 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों में हिस्सा ले सकती हैं. आपको बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके गृह जनपद में ही की जाएगी.