IBPS PO के लिए होने जा रही 5000+ पदों पर भर्ती, अप्लाई करने से पहले जानें सैलरी, सेलेक्शन और एज लिमिट की डिटेल
IBPS ने PO भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 11 सरकारी बैंकों में 5,208 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है. जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका.
ADVERTISEMENT

IBPS PO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आपको बता दें कि यह भर्ती देशभर के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 5,208 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 21 जुलाई 2025 ही तय की गई है. आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) की तिथि IBPS द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाद में जारी की जाएगी.