UP Job Fair 2025: यूपी के इन जिलों में लग रहे रोजगार मेले, नौकरी पाने के लिए देखें तारीखें और स्थान
उत्तर प्रदेश में जुलाई 2025 के दौरान कई जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. ये मेले युवाओं को सरकारी और निजी नौकरियों का बेहतरीन मौका देंगे. रजिस्ट्रेशन फ्री है और कई नामी कंपनियां इसमें भाग लेंगी.
ADVERTISEMENT

UP Rojgar Mela 2025: अगर आप भी सरकारी या निजी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जुलाई 2025 का महीना आपके लिए खास बन सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों (Job Fairs) का आयोजन किया है. आपको बता दें कि इन मेलों में कई नामी कंपनियां और संस्थान युवाओं को जॉब देने पहुंचेंगे. खास बात यह है कि इन जॉब फेयर में हिस्सा लेने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी.