लेटेस्ट न्यूज़

ITI में 1120 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1.03 लाख तक मिलेगी सैलरी, यहां जानें फुल डिटेल्स

एम्प्लॉयमेंट सेलेक्शन बोर्ड, मध्य प्रदेश ने सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के 1120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स दोनों के लिए आवेदन शुरू हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

देश के युवा आज अच्छे रोजगार और स्थायी करियर की तलाश में हैं. ऐसे में कौशल विकास का क्षेत्र सिर्फ नौकरी ही नहीं देता, बल्कि युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान देने का मौका देता है. इसी दिशा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अब युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आए हैं. बता दें कि एम्प्लॉयमेंट सेलेक्शन बोर्ड, मध्य प्रदेश ने राज्य के कई सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के 1120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास आईटीआई सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट 5 फरवरी 2026 है.