फ्रेशर्स को मिलेगी सरकारी नौकरी! आयुष मंत्रालय में निकली 40 हजार सैलरी वाली भर्ती, 8 फरवरी तक करें आवेदन
Ayush Ministry Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है. फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन की लास्ट डेट 8 फरवरी 2026 है.
ADVERTISEMENT

Ayush Ministry Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है. बता दें कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन मोड में भेजना होगा. आवेदन करने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2026 तय की गई है.