UPTak Baithak Logo

रेस्टोरेंट में घुस हिंदू संगठन के लोग बनाने लगे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो, घबरा कर खिड़की से कूदा कपल तो ये हुआ

Shahjahanpur Couple Jumped from Window: शाहजहांपुर के पिज्जा-99 रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका हिंदू संगठन के लोगों द्वारा आईडी मांगने और वीडियो बनाने की कोशिश से घबरा गए और खिड़की से कूद गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shahjahanpur Couple Jumped from Window: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को कथित तौर पर डराया-धमकाया गया. आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों द्वारा पहचान पत्र मांगने और वीडियो बनाने की कोशिश से दोनों इस कदर घबरा गए कि उन्होंने रेस्टोरेंट की खिड़की से छलांग लगा दी. इस हादसे में युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की सुरक्षा, निजी स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.