लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी टीचर बनने का गोल्डन चांस, केंद्रीय विद्यालयों में 987 पदों पर निकली भर्ती, बिना देर किए जानें फुल डिटेल्स

KVS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर TGT और PRT के 987 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू हो सकती है, जानिए योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

KVS Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक नई शिक्षक भर्ती अभियान की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर के 900 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती खास रूप से उन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिन्हें विशेष शैक्षणिक सहायता की जरूरत होती है.