लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, कांवड़ यात्रा के कारण बदली कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें, नई डेट्स जारी

UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षाएं अब 26 जुलाई 2025 को होंगी. डेट में बदलाव कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को देखते हुए किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Board Compartment Exam 2025: 10वीं और 12वीं के जो भी छात्र इस साल की कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं उनके लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट (सुधार) परीक्षाओं की डेट्स में बदलाव किया है. बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए छात्रों को सूचित किया है कि अब परीक्षाएं नई तारीख पर आयोजित की जाएंगी. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर नई डेटशीट को जरूर चेक करें और समय पर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें.