लेटेस्ट न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा में LBO की बंपर भर्ती, 2500 लोगों को मिलेगी धांसू सैलरी वाली नौकरी! फुल डिटेल जानिए

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2025 में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. स्नातक पास उम्मीदवार 4 जुलाई से IBPS वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू से होगा. अच्छी सैलरी और भत्ते मिलेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bank of Baroda Recruitment 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है. बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2025 में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नियुक्ति रेगुलर आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को अपने आवेदन राज्य में ही पोस्टिंग दी जाएगी.