1000+ पदों पर निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, जानें कैसे मिलेगी 65000 सैलरी वाली ये जॉब
आईबीपीएस ने 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं. अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है, अभी आवेदन करें.
ADVERTISEMENT

IBPS SO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1007 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.