लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में 24000 पदों पर होगी बंपर भर्ती, पहले भरे जाएंगे दारोगा के पद फिर सिपाही...

यूपी में 4543 दारोगा पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी. उम्र सीमा में 3 साल की छूट और पारदर्शिता के लिए तकनीकी इंतज़ाम किए गए हैं. नोटिफिकेशन जुलाई 2025 में आने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment
UP Police Recruitment
social share
google news

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. लंबे समय से रुकी हुई दारोगा भर्ती प्रक्रिया अब जल्द शुरू होने वाली है. इसके लिए राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने भर्ती की तैयारियां तेज कर दी हैं. बता दें कि जुलाई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.