IIM Mumbai Recruitment: IIM मुंबई में नॉन-टीचिंग के 22 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 जुलाई से पहले कर लें अप्लाई, लाखों में मिलेगी सैलरी
IIM Mumbai Recruitment: IIM मुंबई ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है. अच्छी सैलरी और सम्मानजनक नौकरी पाने का यह बढ़िया मौका है. आवेदन 13 जुलाई 2025 तक किए जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

IIM Mumbai Recruitment
IIM Mumbai Recruitment: अगर आप भारत के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. आपको बता दें कि यह भर्ती अच्छी सैलरी, सुरक्षित करियर और सम्मानित काम करने का बढ़िया मौका है. IIMs को भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में हाईएस्ट लेवल पर माना जाता है. ऐसे में आपके लिए यहां नौकरी पाना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं होगा.