IAF में बनना है अग्निवीर तो करना होगा ये काम, 4 साल तक मिलेगी इतनी सैलरी, सिलेक्शन प्रॉसेस भी जानिए
IAF Agniveer Recruitment: भारतीय वायुसेना की अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन 11 जुलाई से 31 जुलाई तक होंगे. इसके लिए 17.5 से 21 साल ऐज लिमिट तय की गई है. वेतन ₹30,000 से शुरू होकर ₹40,000 तक होता है.
ADVERTISEMENT

IAF Agniveer Recruitment
IAF Agniveer Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अग्निवीर वायु भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत योग्य युवा भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन सकते हैं. बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी. जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले ये खबर जरूर पढ़ें.