बिहार स्टेट को‑ऑपरेटिव बैंक में निकली क्लर्क की भर्तियां, 44 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी प्रक्रिया
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक और 13 जिला सहकारी बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 10 जुलाई 2025 तक करें. जानें क्या है योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

Bank Clerk Vacancy 2025: बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए नई भर्ती निकली है. बिहार स्टेट को‑ऑपरेटिव बैंक और उससे जुड़े 13 जिला सहकारी बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्ती निकली है. बता दें कि फ्रेशर्स के लिए यह एक बेहद अच्छा अवसर है. इस नौकरी से वे बढ़िया सैलरी और सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में कदम रख सकते हैं. इसके लिए आवेदन 21 जून 2025 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 10 जुलाई 2025 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर अप्लाई कर सकते हैं.