JSSC JTSTCCE 2025: झारखंड में 1373 पदों पर निकली सेकेंडरी टीचरों की बंपर भर्ती, 35000 से 112400 तक मिलेगी सैलरी
Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए JTSTCCE 2025 के तहत 1373 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें आवेदन की तारीखें, योग्यता, आयु सीमा और कैसे करें अप्लाई.
ADVERTISEMENT

Jharkhand Teacher Recruitment 2025
Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission, JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सेकेंडरी शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (JTSTCCE 2025) के तहत 1373 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दीया है. यह एक बेहतरीन मौका है उन सभी लोगों के लिए जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं.